सम्बंधित जानकारी
- 2 गोल्ड जीतने वाली शीतल देवी को आनंद महिंद्रा ने दिया कंपनी की कोई भी कार चुनने का मौका
- बिना हाथ के चलाया तीर और जीत लिए 2 गोल्ड मेडल, जम्मू की इस लड़की ने किया कमाल (Video)
- धनुर्धर राम की नगरी अयोध्या में होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
- 9 मेडल से तीरंदाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, फाइनल में दिखा गुरु शिष्य का मुकाबला
- Asian Games 2023 : अबकी बार 100 पार, कबड्डी और तीरंदाजी में भी भारत को गोल्ड
इस भारतीय तीरंदाज ने दिलवाया भारत को पहला पेरिस ओलंपिक कोटा
धीरज बोमादेवरा ने शनिवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप राय अंतिम आठ में बाहर हो गये थे जिसके बाद दौड़ में बोमादेवरा ही एकमात्र भारतीय थे और 22 साल के इस तीरंदाज ने भी निराश नहीं किया। वह लगातार दो सेट में जीत से फाइनल में पहुंचे।
उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ईरान के सादेघ अशरफी बाविली को 6-0 से पराजित किया और फिर सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मदहुसैन गोलशानी को भी समान अंतर से हराया।महिला व्यक्तिगत वर्ग में हालांकि भारत कोटा नहीं हासिल कर सका जिसमें अंकिता भकत क्वार्टरफाइनल में 3-1 से बढ़त बनाने के बावजूद उज्बेकिस्तान की जियोदाखोन अब्दुसातोरोवा से 4-6 से हार गयीं। (भाषा)
इस चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले दो देशों को व्यक्तिगत कोटा मिलता।बोमादेवरा हालांकि स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और चीनी ताइपे के झिह सियांग लिन से शूटऑफ में 5-6 (29-28, 27-29, 28-28, 30-28, 25-26) (9-10) से हार गये।Breaking from Bangkok
— SAI Media (@Media_SAI) November 11, 2023
Update: #Archery
In a sensational turn of events at the Asian Championship, @BommadevaraD has etched his name into history by reaching MS Finals in Bangkokpic.twitter.com/m7xYUlzeTd