शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. cwg 2022 harmanpreet singh scored a hat trick as the indian mens hockey team trashed ghana
Written By
Last Modified: रविवार, 31 जुलाई 2022 (22:43 IST)

CWG 2022 : भारतीय हॉकी टीम ने पहले मुकाबले में घाना को 11-0 से रौंदा, हरमनप्रीत ने हैट्रिक गोल दागा

Indian Hockey Team
बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ करते हुए रविवार को पूल बी के अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया। टोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने पहले क्वार्टर में तीन, दूसरे में दो, तीसरे में चार और आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागे।

अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हरमनप्रीत सिंह ने तीन, जुगराज सिंह ने दो गोल किए जबकि अभिषेक, मनदीप सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार और आकाशदीप सिंह ने एकएक गोल किया। भारतीय टीम कल इंग्लैंड से खेलेगी।