ramcharitmanas
✕

रोनाल्डो के गोल से रीयाल मैड्रिड जीता

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (12:22 IST)
मैड्रिड। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 1 महीने से अधिक समय में पहले ला लीगा गोल की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने मलागा को 3-2 से हराकर शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना और अपने बीच के अंतर को 7 अंक तक सीमित कर दिया।
 
मैच खत्म होने से 15 मिनट पहले रोनाल्डो की पेनल्टी को रॉबर्टो ने बचा लिया था लेकिन इस दिग्गज फुटबॉलर ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया जिसके बाद उनके चेहरे पर राहत के भाव साफतौर पर देखे जा सकते थे। एटलेटिको मैड्रिड ने एंटोनी ग्रिजमैन और केविन गेमेइरो के 2-2 गोल की बदौलत लेवांटे को 5-0 से हराया।
 
रीयाल मैड्रिड और एटलेटिको मैड्रिड दोनों के 13-13 मैचों में समान 27 अंक हैं। मैड्रिड की ये दोनों टीमें अब लीग की 2 शीर्ष टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में वेलेंसिया के खिलाफ बार्सिलोना की हार की उम्मीद कर रही होंगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख