Daily Horoscope
✕

CWG 2018: चैन सिंह, नारंग ने 50 मीटर राइफल प्रोन में किया निराश

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (10:52 IST)
ब्रिसबेन। पिछले रजत पदक विजेता गगन नारंग 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 50 मीटर राइफल प्रोन में सातवें स्थान पर रहे जबकि पहली बार इन खेलों में उतरे चैन सिंह कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहे। क्वालीफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर रहे नारंग का स्कोर 619.4 रहा और वे बाहर होने वाले दूसरे निशानेबाज रहे।

पहली सीरिज के बाद वे संयुक्त दूसरे स्थान पर थे लेकिन इसके बाद हवा बहने लगी और उनके निशाने सधे हुए नहीं लगे। उनका फाइनल स्कोर 142.3 रहा। इन खेलों में सिर्फ एक स्पर्धा में उतरे 34 बरस के नारंग अपने करियर में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों से पदक के बिना लौटेंगे।

वे अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं। दूसरी ओर चैन सिंह दूसरे एलिमिनेशन चरण में निशाने चूक गए। वे 204.8 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। क्वालीफाइंग दौर में वे 614.2 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर थे।

स्वर्ण पदक वेल्श के डेविड फेल्प्स ने जीता जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए 248.8 स्कोर किया। कल अपना 41वां जन्मदिन मनाने जा रहे फेल्प्स उस समय भावुक हो गए जब दर्शकों ने उनके लिए जन्मदिन का गीत गाया।  रजत पदक स्काटलैंड के नील र्स्टटन ने जीता जिन्होंने 247.7 स्कोर किया। इंग्लैंड के कीनिथ पार ने कांस्य पदक जीता।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख