dharma sangrah
✕

विंबलडन अगले साल से करने जा रहा है यह बड़ा बदलाव

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (21:12 IST)
लंदन। विंबलडन अगले साल से सभी स्पर्धाओं में पहली बार अंतिम सेट में टाइब्रेक लागू करेगा, लेकिन इसे निर्णायक सेट में स्कोर 12-12 पर पहुंचने के बाद ही अपनाया जाएगा।

ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने शुक्रवार को कहा, हमारा नजरिया है कि निर्णायक सेट के दौरान जो मैच एक उचित बिंदु पर परिणाम तक नहीं पहुंचते हैं, उनमें टाइब्रेक लागू करने का समय आ गया है। अमूमन किसी सेट में स्कोर 6-6 होने पर टाइब्रेक खेला जाता है, लेकिन अभी तक केवल यूएस ओपन ही एकमात्र ऐसा ग्रैंडस्लैम है, जहां पांचवें सेट में भी टाइब्रेक का उपयोग किया जाता है।

इस साल विंबलडन में पुरुष फाइनल में केविन एंडरसन सीधे सेटों में नोवाक जोकोविच से हार गए थे, जबकि इससे पहले उन्होंने जान इसनर को साढ़े छह घंटे में हराया था। इस मैच में पांचवां सेट उन्होंने 26-24 से जीता था और इसके बाद दो दिन से भी कम समय में उन्हें फाइनल खेलना पड़ा था।

क्लब के चेयरमैन फिलिप ब्रूक ने कहा, हम जानते हैं कि अंतिम टेस्ट में बहुत कम मैच लंबे खिंचते हैं, लेकिन हमें लगता है कि 12-12 पर टाइब्रेक करने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेगा और इससे मैच के स्वीकार्य समयसीमा पर भी समाप्त होगा।

अमेरिका के इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूट के बीच 2010 में विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा मैच खेला गया था। इसका पांचवां सेट इसनर ने 70-60 से जीता था और यह मैच 11 घंटे से भी अधिक समय तक चला था। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख