एशियाई महिला हैंडबॉल : ईरान से 30-32 से हारा भारत
Asian Women Handball Championship : अनुभवी गोलकीपर नीना शील के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत को बुधवार को यहां 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप के ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में ईरान के हाथों 30-32 से हार का सामना करना पड़ा।
हांगकांग के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले की मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भावना शर्मा, शालिनी ठाकुर और कप्तान दीक्षा कुमारी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मेजबान टीम के जीत नहीं दिला पाए।
भारत अब शुक्रवार को टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप मैच में जापान से भिड़ेगा जिसमें उसकी नजरें वापसी पर टिकी होंगी।
दिन के पहले मैच में चीन ने कजाखस्तान के खिलाफ मिली हार से उबरते हुए सिंगापुर पर 47-10 की शानदार जीत दर्ज की जबकि जापान ने हांगकांग को 47-6 से हराया।
मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया ने पूर्व चैंपियन कजाखस्तान को 30-20 से हराया। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें