sundarkand
✕

मरे सिटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मारियस कोपिल को हराया

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (17:57 IST)
वॉशिंगटन। चोट से वापसी कर रहे पूर्व विश्व नंबर 1 टेनिस खिलाडी एंडी मरे रोमानिया के मारियस कोपिल को हराकर सिटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। विश्व रैंकिंग में फिलहाल 832वें स्थान पर काबिज मरे ने इस एटीपी एवं डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में 93वें रैंकिंग वाले खिलाड़ी को 6-7, 6-3, 7-6 से शिकस्त दी।
 
 
3 ग्रैंडस्लैम खिताब के विजेता मरे बारिश से प्रभावित इस मैच के पहले सेट में 5-0 से आगे थे लेकिन उन्होंने लगातार 7 प्वॉइंट गंवा दिए औरे कोपिल ने यह सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया। मरे ने दूसरे सेट में आसानी से 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर मिली लेकिन अनुभव का फायदा उठाकर उन्होंने कोपिल को मात दी।
 
दाएं कूल्हे के ऑपरेशन के 11 महीने बाद जून में कोर्ट पर वापसी करने वाले मरे सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए में ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के एलेक्स डि मिनौर के खिलाफ खेलेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख