dharma sangrah

Solar eclipse 2026: सबसे दुर्लभ सूर्यग्रहण, छा जाएगा इन देशों में दिन में अंधेरा, भारत पर क्या होगा असर?

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2026 (12:06 IST)
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है, जो श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर कर्क राशि  और आश्लेषा नक्षत्र में लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी एक खग्रास ग्रहण होगा जिसकी शुरुआत 12 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 4 मिनट होगी और समापन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट होगी। इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए भारत में इसका सूतकाल मान्य नहीं है।
ALSO READ: भारत में सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं दिखेगा, लेकिन इन राशियों पर पड़ेगा असर, रहें सावधान

भारत पर ग्रहण का असर: 

देश में परिवहन, यातायात प्रणाली और आवागमन के साधनों पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। कई जगहों पर जनविद्रोह, आंधी-तूफान की घटना के साथ ही आतंकवादी घटना होने की संभावना है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्‍चिक और मकर पर इसका नकारात्मक प्रभाव रह सकता है। आने वाले समय में जनआंदोलन बढ़ने की संभावना है।
ALSO READ: साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

1. खग्रास सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) दिखने वाले क्षेत्र

देश व क्षेत्र: आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन के कुछ भाग।
प्रमुख शहर:
आइसलैंड: रेक्याविक और केफ्लाविक
स्पेन: सान्तान्देर, बिलबाओ, गिजोन, ओवीएदो, जारागोजा और पाल्मा
नोट: जहां पर खग्रास ग्रहण नजर आएगा वहां कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। इस दौरान सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा से ढक जाएगा और चंद्रमा की छाया धरती पर पड़ेगी।
ALSO READ: पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

2. आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) दिखने वाले क्षेत्र

देश व क्षेत्र: उत्तर अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप के अधिकांश भाग, अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी भाग, आर्कटिक महासागर और उत्तर अटलांटिक महासागर।
प्रमुख शहर (यूरोप): लन्दन, पेरिस, बर्लिन, रोम, मैड्रिड, लिस्बन, वियना, प्राग, ब्रुसेल्स, ओस्लो, स्टॉकहोम, वारसॉ और कोपेनहेगन।
ALSO READ: 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

3. ग्रहण न दिखने वाले क्षेत्र (Where the Eclipse is Not Visible)

एशियाई देश: भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अधिकांश अन्य एशियाई देश।
अन्य महाद्वीप व क्षेत्र: दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भाग, अफ्रीका के मध्य एवं दक्षिणी भाग।
महासागर: दक्षिण अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण योग का साया! 5 नियमों का करें पालन, ये 3 उपाय दिलाएंगे लाभ

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–8 मेथी)

12 August Birthday: आपको 12 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Solar eclipse 2026: सबसे दुर्लभ सूर्यग्रहण, छा जाएगा इन देशों में दिन में अंधेरा, भारत पर क्या होगा असर?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख