• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Simhastha 2016, Mahant Sewanand Giri Maharaj, Madhya Pradesh government
Written By

अटल अखाड़े के महंत ने दी सिंहस्थ छोड़ जाने की चेतावनी

Simhastha 2016
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शंभू पंच अटल अखाड़े के महंत सेवानंद गिरि महाराज ने अखाड़े में अधूरा कार्य होने पर नाराज होकर सिंहस्थ छोड़कर चले जाने की चेतावनी दी है। 
सेवानंद महाराज ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर सिंहस्थ छोड़कर चले  जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृति की है, लेकिन लापरवाही के कारण ठेकेदार अखाड़ों का अधूरा कार्य  छोड़कर चले गए। 
 
उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र के बड़नगर रोड़ पर शंभू पंच  अटल अखाड़े के निर्माण कार्य में सरकार ने 10 लाख की राशि की स्वीकृति दी है, लेकिन  निर्माण कार्य पूरा करे बिना ही ठेकेदार काम छोड़कर भाग गए। यदि 2 दिन में काम नहीं  हुआ तो वे सिंहस्थ छोड़कर चले जाएंगे। (वार्ता)