सम्बंधित जानकारी
- Sikkim Assembly Elections Result 2024 : सिक्किम में SKM की सरकार, वाइचुंग भूटिया फिर हारे
- assembly election results 2024 live : अरुणाचल में फिर भाजपा सरकार, सिक्किम में SKM का जलवा
- Arunachal Assembly Election Results 2024 : अरुणाचल में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत, 44 सीटें जीतीं
- Arunachal Pradesh assembly election results 2024 : अरुणाचल में रुझानों में भाजपा की सरकार
- Sikkim assembly elections results : सिक्किम में रुझानों में SKM को भारी बहुमत, CM तमांग भी आगे
Sikkim Assembly Election Results 2024 : BJP की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा हारे, SKM की उम्मीदवार कला राय ने दी शिकस्त
Sikkim Assembly Election Results 2024 : भारतीय जनता पार्टी की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा अपर बुरटुक विधानसभा क्षेत्र में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की उम्मीदवार कला राय से रविवार को हार गए। मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री थापा राय से 2,968 मत के अंतर से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री थापा राय से 2,968 मत के अंतर से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के डीबी थापा को 1,623 वोट मिले, जबकि बीके तमांग (सिटिजन एक्सन पार्टी-सिक्किम) को 581 वोट मिले।
सिक्किम की 32 सदस्यीय विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6 बजे शुरू हुई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
