• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024
  4. arunachal pradesh sikkim assembly election results 2024
Last Updated : रविवार, 2 जून 2024 (14:51 IST)

assembly election results 2024 live : अरुणाचल में फिर भाजपा सरकार, सिक्किम में SKM का जलवा

arunachal bjp
assembly election results 2024 live : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) भारी बहुमत के साथ एक बार फिर सिक्किम में सत्ता में लौटी। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज की। पल-पल की जानकारी...


02:47 PM, 2nd Jun
-भाजपा रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (NPP) ने 5 सीट पर जीत हासिल की। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल ने 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की। इनके अलावा 3 निर्दलीय उम्मीदवारों से जीत हासिल की।
-सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में से 31 सीट पर जीत दर्ज की है।  SDF मात्र 1 सीट जीतने में सफल रही।

12:51 PM, 2nd Jun
-अरुणाचल प्रदेश में फिर भाजपा सरकार। पार्टी ने 60 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 14 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है।
-सीएम प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में 32 विधानसभा सीटों में से 18 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा पार कर सत्ता बरकरार रखी है। 13 सीटों पर आगे चल रही है पार्टी।

12:25 PM, 2nd Jun
-अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। 
-सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग पोकलोक विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से पराजित।
-भारतीय फुटबॉल स्टार वाइचुंग भूटिया सिक्किम में नामची जिले की बारफुंग सीट से हारे। एसकेएम प्रत्याशी रिक्शल धोरजी भूटिया ने वाइचुंग भूटिया को 4346 वोट से हराया। 


11:51 AM, 2nd Jun
-सिक्किम के मुख्मयंत्री और एसकेएम सुप्रीमो पी एस तमांग ने रहेनोक विधानसभा सीट से एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराया।
-सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के समदुप लेप्चा ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के हिशे लाचुंगपा को 851 मतों से हराकर लाचेन मंगन विधानसभा सीट जीत ली है।
-भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के दौरान बोरदुरिया-बोगापानी और चंगलंग दक्षिण सीट पर जीत हासिल कर ली।

10:45 AM, 2nd Jun
-अरुणाचल प्रदेश के खोन्सा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार वांगलाम साविन विजयी हुए हैं। रविवार को हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार कामरंग तेसिया को 2,216 मतों के अंतर से हराया।
-सिक्किम के मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग को बढ़त, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल से करीब 6,443 मत से आगे हैं। तमांग सोरेंग चाकुंग विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार ए डी सुब्बा से 2,052 मत से आगे हैं।
-पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग नामचेयबुंग सीट पर एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 1,852 मत से पीछे हैं। चामलिंग पोकलोक-कामरंग विधानसभा क्षेत्र में भी एसकेएम के भोजराज राय से 2,728 मत से पीछे हैं।
-भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और एसडीएफ उम्मीदवार बाईचुंग भूटिया, बरफंग विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार एवं अपने प्रतिद्वंद्वी रिक्सल दोरजी भूटिया से 4,346 मत से पीछे हैं।
-भाजपा की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार काला राय से 2,312 मत से पीछे हैं।

09:50 AM, 2nd Jun
-शुरुआती रुझान के अनुसार, रेनॉक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल से आगे हैं। सोरेंग चाकुंग विधानसभा क्षेत्र में तमांग अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार ए डी सुब्बा से चल रहे हैं।
-पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग नामचेयबुंग सीट पर एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से पीछे चल रहे हैं। चामलिंग पोकलोक-कामरंग विधानसभा क्षेत्र में भी एसकेएम के भोजराज राय से पीछे हैं।
-भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और एसडीएफ उम्मीदवार बाईचुंग भूटिया, बरफंग विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार एवं अपने प्रतिद्वंद्वी रिक्सल दोरजी भूटिया से पीछे हैं।
-भाजपा की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार काला राय से पीछे चल रहे हैं। 

09:46 AM, 2nd Jun
-अरुणाचल प्रदेश में रुझानों में भाजपा 33 सीटों पर आगे, पार्टी 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। एनपीपी 6, कांग्रेस 0 और अन्य 9 पर आगे।
-सिक्किम में एसकेएम 31 और एसडीएफ 1 सीट पर आगे। 2019 की तरह ही इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

09:08 AM, 2nd Jun
-अरुणाचल प्रदेश में रुझानों में भाजपा 34 सीटों पर आगे, पार्टी 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। एनपीपी 8, कांग्रेस 1 और अन्य 7 पर आगे।
-सिक्किम में एसकेएम 31 और एसडीएफ 1 सीट पर आगे। 2019 की तरह ही इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है।
 

07:58 AM, 2nd Jun
-अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्‍यमंत्री चाउना मीन, डोंगरू सियोंगजू, दासांगलू पुल समेत 10 लोगों ने निर्विरोध जीता चुनाव।
-अरुणाचल प्रदेश में रुझानों में भाजपा ने 20 सीटों पर बनाई बढ़त, 10 जीती। सिक्किम में SKM 25 सीटों पर आगे।

07:54 AM, 2nd Jun
-अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 25, NPP 3 और अन्य 1 सीट पर आगे। यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। 2019 में कांग्रेस को राज्य में 4 सीटें मिली थी।
-सिक्किम में SKM ने बनाई 19 सीटों पर बढ़त। भाजपा, SDF और अन्य 1-1 सीट पर आगे। 2019 में SDF ने 14 सीटें जीती थी। 

07:46 AM, 2nd Jun
ECI के अनुसार, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 13 सीटों पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 17 का है।

07:34 AM, 2nd Jun
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 12 सीटों पर बढ़त।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की 10 सीटों पर निर्विरोध जीत
SDF को रुझान में 2 सीटों पर बढ़त।
SKM ने रुझानों में 7 सीटों पर बनाई बढ़त।
चुजाचेन सीट पर पूरन कुमार गुरंग आगे।
ये भी पढ़ें
Sikkim Assembly Elections Result 2024 : सिक्किम में SKM की सरकार, वाइचुंग भूटिया फिर हारे