महाकाल की दूसरी सवारी आज
चंद्रमौलेश्वर भक्तों को दर्शन देंगे
ND
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल एक बार फिर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। परंपरानुसार श्रावण मास की द्वितीय सवारी सोमवार 25 जुलाई को अपराह्न 4 बजे मंदिर से प्रारंभ होगी। बाबा महाकाल मनमहेश स्वरूप में पालकी में तथा चंद्रमौलेश्वर हाथी पर विराजमान होकर दर्शन देंगे। सवारी निर्धारित मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंचेगी, जहां बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन होगा। सवारी शाम लगभग 7 बजे पुनः मंदिर पहुंचेगी।
चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल जिस हाथी पर सवार होंगे। हाथी इंदौर वन विभाग (रालामंडल) की रेस्क्यू टीम की देखरेख में रहेगा। टीम ट्रैंक्वेलाइजर स्पेशलिस्ट रेंजर बीपी शर्मा के नेतृत्व में दोपहर को महाकाल मंदिर पहुंचेगी। डिप्टी रेंजर एके मिश्रा, संतोष शर्मा, शेरसिंह कटारे सदस्य हैं।
श्रावण सोमवार पर महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले निःशक्त व वृद्घजनों हेतु महाकाल पुलिस चौकी के समीप व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर श्रद्घालु इसका लाभ ले सकते हैं। प्रशासन ने भक्तों को असुविधा से बचाने के लिए कदम उठाए हैं।
सवारी और पर्वों का संयोग
ND
श्रद्घालु इन बातों का रखें ख्याल
सवारी में उल्टी दिशा में न चलें तथा सवारी निकल जाने तक अपने स्थान पर खड़े रहें।
सवारी मार्ग पर व्यापारीगण भट्टी चालू न रखें न ही तेल का कड़ाव रखें।
श्रद्घालु सवारी के मध्य सिक्के, नारियल तथा फल आदि न फेंके।
सवारी के बीच में चित्र व प्रसाद वितरण न करें।
सवारी आगे बढ़ने के पश्चात वितरण प्रारंभ करें।
पालकी के आसपास अनावश्यक संख्या में लोग न रहें।
सवारी का शालीनता व भक्ति भाव से स्वागत करें।
दर्शनार्थी गलियों में वाहन न रखें।
