सम्बंधित जानकारी
- Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन इन 3 खास आरतियों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न
- आज ललिता पंचमी : कौन हैं मां ललिता? यहाँ पढ़ें ललिता माता चालीसा, ललिता माता आरती और मां ललिता का दुर्लभ मंत्र
- श्रावण मास सोमवार: शिव मंत्र, स्तुति, चालीसा, 108 शिव नाम सब एक साथ
- Shiv ji ki aarti: शिव जी की 3 आरती, पूजा के नियम और दुर्लभ मंत्र
- मंगला गौरी व्रत 2023 : शुभ मुहूर्त, मां पार्वती के मंत्र, पूजा विधि और कथा
Shiv Aarti: श्रावण मास विशेष शिव आरती : सत्य, सनातन, सुन्दर शिव
आरती हर-हर महादेव जी की
सत्य, सनातन, सुन्दर शिव! सबके स्वामी।
अविकारी, अविनाशी, अज, अंतर्यामी।। हर-हर...
आदि, अनंत, अनामय, अकल कलाधारी।
अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी।। हर-हर...
ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी।
कर्ता, भर्ता, धर्ता तुम ही संहारी।। हर-हर...
रक्षक, भक्षक, प्रेरक, प्रिय औघरदानी।
साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता, अभिमानी।। हर-हर...
मणिमय भवन निवासी, अतिभोगी, रागी।
सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी।। हर-हर...
छाल कपाल, गरल गल, मुण्डमाल, व्याली।
चिताभस्म तन, त्रिनयन, अयन महाकाली।। हर-हर...
प्रेत पिशाच सुसेवित, पीत जटाधारी।
विवसन विकट रूपधर रुद्र प्रलयकारी।। हर-हर...
शुभ्र-सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी।
अतिकमनीय, शान्तिकर, शिवमुनि मनहारी।। हर-हर...
निर्गुण, सगुण, निरंजन, जगमय, नित्य प्रभो।
कालरूप केवल हर! कालातीत विभो।। हर-हर...
सत्, चित्, आनंद, रसमय, करुणामय धाता।
प्रेम सुधा निधि, प्रियतम, अखिल विश्व त्राता। हर-हर...
हम अतिदीन, दयामय! चरण शरण दीजै।
सब विधि निर्मल मति कर अपना कर लीजै। हर-हर...
