ramcharitmanas
✕

Mahakal ki Shahi sawari: उज्जैन महाकाल की शाही सवारी कब है?

श्रावण मास में इस बार कब-कब निकलेगी महाकाल बाबा की सवारी?

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2024 (11:36 IST)
Ujjain mahakal sawari 2024
Ujjain mahakal sawari 2024: महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन और भादो मास में बाबा महाकालेश्वर की सवारी निकलती है। कभी 8 सवारी होती है तो कभी 10 सवारी निकलती है। महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण-भादो महीने में निकलने वाली सवारियों के क्रम में प्रथम सवारी 22 जुलाई 2024 को निकलेगी। इसी दिन पहली सवारी निकलेगी और अंतिम शाही सवारी 2 सितम्बर को निकाली जाएगी।ALSO READ: महादेव के श्रावण मास के 10 सीक्रेट जो आप नहीं जानते होंगे
 
2024 में कब-कब निकलेगी महाकाल सवारी:- 
पहली सावारी : सोमवार 22 जुलाई।
द्वितीय सवारी : सोमवार 29 जुलाई।
तृतीय सवारी : सोमवार 5 अगस्त।
चतुर्थ सवारी : सोमवार 12 अगस्त।
पंचम सवारी : सोमवार 19 अगस्त को श्रावण महीने में निकाली जाएगी।
षष्टम सवारी : सोमवार 26 अगस्त।
शाही सवारी : सोमवार 2 सितम्बर को निकाली जाएगी।
ALSO READ: महादेव के श्रावण मास के 10 सीक्रेट जो आप नहीं जानते होंगे
इन मार्गों से होकर गुजरेगी सवारी: उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्री महाकालेश्वर मन्दिर के सभा मण्डप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद अपने तय समय पर शुरू होकर निकलेगी। यह सवारी महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। रामघाट शिप्रा तट पर सवारी का पूजन-अर्चन होने के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हए श्री महाकालेश्वर मन्दिर में वापस लौटेगी।
 
शाही सवारी : शाही सवारी 2 सितम्बर को उपरोक्त मार्ग के अलावा टंकी चौराहा से मिर्जा नईमबेग, तेलीवाड़ा चौराहा, कण्ठाल, सतीगेट, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख