सम्बंधित जानकारी
- श्रावण सोलह सोमवार के 16 नियम : पढ़ें 16 सोमवार की 16 बातें ....
- shravan month 2020 : शिव स्वयं जल हैं, इसलिए श्रावण मास में जल बहाएं नहीं,बचाएं
- श्रावण मास : 6 जुलाई से 3 अगस्त 2020 तक है पावन मास,जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं
- shravan month : परम कल्याणकारी है शिव का प्रिय स्तोत्र 'प्रदोषस्तोत्राष्टकम्'
- Shiva Chalisa : श्रावण मास में पढ़ें पवित्र श्री शिव चालीसा- जय गिरिजा पति दीन दयाला
सावन 2020 : इस बार कब है शिव का पावन मास, जानिए महत्व
shravan 2020
सावन का पवित्र माह भगवान भोले शंकर का होता है। इस महीने में शिवशंकर की आराधना-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
सावन माह को मनोकामनाएं पूरा करने वाला महीना कहा जाता है। यह मास इतना पवित्र होता है, कि इसे सभी माह में उत्तम माना गया है...
सावन महीने की शुरुआत कब
इस बार सावन महीने की शुरुआत 6 जुलाई 2020 से हो रही है और इसका समापन 3 अगस्त 2020 को होगा।
महत्व और संयोग
धार्मिक कथाओं के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सावन के महीने में कठोर तप किया था।
इस बार सावन के महीने में विशेष संयोग बन रहा है। 6 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन के दिन यानी 3 जुलाई को भी सोमवार ही है। इस साल सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार के दिन ही होगा यह अत्यंत अद्भुत संयोग है।
इस माह में भगवान शिव पूजा करने से हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
इस माह में भोले शंकर की पूजा-अर्चना करने से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हैं, उन्हें सावन के महीने में भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
जो व्यक्ति सावन के पावन महीने में भोले शंकर की विशेष पूजा-अर्चना करता है, उसके वैवाहिक जीवन में कोई भी परेशानी नहीं आती है। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं, उन्हें भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए।
