शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. lord shiva and Dry fruits prasad according to zodiac sign
Written By WD

श्रावण मास में 12 राशियों के लोग Dry Fruits चढ़ाएं अपनी राशि के अनुसार

श्रावण मास में 12 राशियों के लोग Dry Fruits चढ़ाएं अपनी राशि के अनुसार - lord shiva and Dry fruits prasad according to zodiac sign
श्रावण मास में भोलेनाथ शिव को भक्त कई तरह से प्रसन्न करने के प्रयास करते हैं, आइए जानते हैं कि सावन के पावन महीने में भगवान शंकर को अपनी राशि के अनुसार कौन से Dry Fruits चढ़ाने चाहिए। 
 
मेष राशि 
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। आपको मुनक्‍का मिश्री में मिलाकर शिव जी को चढ़ाना चाहिए। 
 
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। आपको काजू और मिश्री भोलेनाथ को चढ़ाना चाहिए। 
 
मिथुन राशि 
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। आपको पिस्ता और मिश्री शिव शंकर को चढ़ानी चाहिए। 
 
कर्क राशि 
कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। आपको मखाना के साथ मिश्री मिलाकर चढ़ानी चाहिए। 
 
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। आपको सूखी खुबानी और बादाम आशुतोष को अर्पित करना चाहिए। 
 
कन्या राशि 
कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। आप पिस्ता के अतिरिक्त किशमिश शंकर जी को चढ़ाएं। 
 
तुला राशि 
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं। आपको काजू और मिश्री के अलावा सूखा नारियल मिश्री के साथ चढ़ाना चाहिए। शिव जी को गीला नारियल नहीं चढ़ता है। 
 
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल है। आपको मुनक्का के अलावा मूंगफली व अखरोट चढ़ाना चाहिए। 
 
धनु राशि 
धनु राशि के स्वामी गुरु है। धनु राशि जातक केशर और खजूर भगवान शंकर को भोग में अर्पित करें। 
 
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनिदेव है। आप बादाम के साथ छुहारा-अंजीर भोलेनाथ के चरणों में रखें। 
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। आप महादेव को सुपारी और बादाम चढ़ाएं। 
 
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी भी गुरु हैं। आप भोलेनाथ को खजूर व केसर के अलावा किशमिश व मगज चढ़ा सकते हैं। 
dry fruits