Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैसा हो श्राद्ध का भोजन, जानें किन चीजों को न करें ब्राह्मण भोज में शामिल

WD Feature Desk
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (15:03 IST)
shradhh bhog
 
Highlights 
 
श्राद्ध के भोजन में क्या करें।
श्राद्ध के भोजन में किन चीजों का उपयोग करें।
ब्राह्मण भोज कैसे करें। 

ALSO READ: 16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?
 
pitru paksha 2024 : इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा हैं तथा भाद्रपद पूर्णिमा एवं अश्विन कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक का समय पितृ पक्ष का माना जाता है। बता दें कि इस वर्ष श्राद्ध पर्व 17 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा से आरंभ हो चुका है तथा 02 अक्टूबर को अश्विन अमावस्या यानि सर्वपितृ अमावस के दिन समाप्त हो जाएंगे। इस दौरान मृत पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है तथा श्राद्ध भोजन में ब्राह्मण भोज कराया जाता हैस साथ ही पितरों के लिए हमेशा दोपहर में श्राद्ध करना चाहिए। अत: ब्राह्मणों को भोजन का आमंत्रण दोपहर का देना चाहिए तथा उन्हें सायंकाल में या रात्रि के समय श्राद्ध का भोजन नहीं करना चाहिए। 
 
मान्यतानुसार जिस तिथि को किसी पूर्वज का देहांत होता है, उसी तिथि को उनका श्राद्ध भी किया जाता है। तथा श्राद्ध कर्म के दौरान ब्राह्मण पंडितों को खीर-पूरी खिलाने का महत्व होता है। माना जाता है कि इस कर्म से स्वर्गीय पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है। लेकिन श्राद्ध का भोजन अतिरिक्त शुद्धी के साथ बनाना भी आवश्यक होता है। बता दें कि पुरुष के श्राद्ध में ब्राह्मण तथा स्त्री के श्राद्ध में ब्राह्मण महिला को भोजन कराया जाता है। अत: लोग अपनी श्रद्धानुसार खीर-पूरी तथा सब्जियां बनाकर उन्हें भोजन कराते हैं तथा बाद में वस्त्र व दान-दक्षिणा देकर और पान खिलाकर विदा करते हैं।

ALSO READ: क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !
 
तो आइए इस लेख में माध्यम से जानते हैं श्राद्ध के भोजन में बरती जाने वाली सावधानियां और श्राद्ध के भोजन में क्या-क्या बनाएं और क्या नहीं... 
 
ब्राह्मण आसन कैसा हो : 
 
* ऊनी, रेशमी, लकड़ी, कुश जैसे आसन पर ही बैठाएं।
* ब्राह्मणों को लोहे के आसन पर कभी न बैठाएं।
कई स्थानों पर अमावस्या के दिन पंडित बहुत कम मिलते हैं, क्योंकि धारणानुसार श्राद्ध का भोजन कुल पंडित या किसी खास ब्राह्मण को ही कराया जाता है।
 
श्राद्ध भोग में क्या-क्या बनाएं :
 
* श्राद्ध भोग में खीर पूरी अनिवार्य है।
मान्यता है कि ब्राह्मणों को खीर-पूरी खिलाने से पितृ तृप्त होते हैं। यही वजह है कि इस दिन खीर-पूरी ही बनाई जाती है।
* जौ, मटर और सरसों का उपयोग श्रेष्ठ है।
* ज्यादातर पकवान पितरों की पसंद के होने चाहिए।
* गंगाजल, दूध, शहद, कुश और तिल सबसे ज्यादा जरूरी है।
* तिल ज्यादा होने से इसका फल अक्षय होता है।
* मान्यतानुसार तिल पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करते हैं।
 
श्राद्ध के भोजन में क्या-क्या न पकाएं :
 
* उड़द, कुलथी, चना, मसूर, सत्तू, मूली, काला जीरा, कचनार, खीरा, काला उड़द, काला नमक, लौकी, प्याज, लहसुन, बड़ी सरसों, काले सरसों की पत्ती, बासी तथा खराब अन्न का उपयोग न करें।

ALSO READ: Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 जुलाई, 2026)

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

अगला लेख