1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. महाशिवरात्रि
  4. Mahashivratri 2023 Prahar Shubh Muhurat

Mahashivratri 2023 Shubh Muhurat - महाशिवरात्रि पूजन के 4 प्रहर, 4 मुहूर्त, 4 उपाय और 4 मंत्र

शिवरात्रि
महाशिवरात्रि 2023 : 4 प्रहर के पूजा मुहूर्त, 4 शुभ मंत्र और 4 उपाय 
 
महाशिवरात्रि 2023 फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 पर शुरू हो रही है और अगले दिन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। 
महाशिवरात्रि पर्व 2023 
महाशिवरात्रि 4 प्रहर के शुभ मुहूर्त और मंत्र 
18 फरवरी 2023 
प्रथम प्रहर 
शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात्रि 9 बजकर 31 मिनट तक 
मंत्र : 'ॐ ह्रीं ईशानाय नम:'
उपाय : शिवलिंग को दूध चढ़ाएं 
फल : इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है.
द्वितीय प्रहर 
रात्रि 9 बजकर 31 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक (19 फरवरी) 
मंत्र : 'ॐ ह्रीं अघोराय नम:'
उपाय : शिवलिंग को दही चढ़ाएं 
फल : संतान सुख और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।  
तृतीय प्रहर 
अ र्धरात्रि 12 बजकर 42 मिनट से प्रात: 3 बजकर 51 मिनट तक (19 फरवरी) 
मंत्र : 'ॐ ह्रीं वामदेवाय नम:'
उपाय : शिवलिंग को घी चढ़ाएं 
फल : धनलक्ष्मी आकर्षित होगी, नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी। 
चतुर्थ प्रहर 
प्रात: 3 बजकर 52 मिनट से सुबह 7 बज कर 1 मिनट तक 
मंत्र : 'ॐ ह्रीं सद्योजाताय नमः:
उपाय : शिवलिंग को शहद चढ़ाएं
फल : अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। 
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा में इस प्रकार अलग-अलग चीजों से अभिषेक किया जाता है और अलग-अलग मंत्र बोले जाते हैं। इनका अलग-अलग फल मिलता है। 




 
अगला लेख
महाशिवरात्रि 2023 पर कर सकते हैं 10 में से 1 उपाय मिलेगा लाभ