1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. महाशिवरात्रि
  4. Importance Of Abhishek On Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर किस अभिषेक से मिलता है कौन सा वरदान, जानिए 7 समस्याओं के 7 समाधान

शिवरात्रि
शिव की आराधना में शिवाभिषेक का विशेष महत्व है। और अवसर महाशिवरात्र‍ि का हो, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। अलग-अलग फलों की प्राप्ति के लिए भगवान शिव का अभिषेक जल और दूध के अतिरिक्त कई तरल पदार्थों से किया जाता है। आइए जानते हैं किस धारा के अभिषेक से क्या फल मिलता है -
 
1 - भगवान शिव को दूध की धारा से अभिषेक करने से मुर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है, घर की कलह शांत होती है।
 
2 - जल की धारा से अभिषेक करने से विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
 
3 - घृत यानी घी की धारा से अभिषेक करने से वंश का विस्तार, रोगों का नाश तथा नपुंसकता दूर होती है।
 
4 - इत्र की धारा चढ़ाने से काम सुख व भोग की वृद्धि होती है।
 
5 - शहद के अभिषेक से टीबी रोग का नाश होता है।
 
6 - गन्ने के रस से आनंद की प्राप्ति होती है।
 
7- गंगाजल से सर्वसुख व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अगला लेख
इस बार की महाशिवरात्रि है कुछ खास, वर्षों बाद बन रहा है शुभ व दुर्लभ संयोग, जानिए क्या करें इस दिन