Daily Horoscope
✕

महाशिवरात्रि 2024 : क्या शिवजी सचमुच ही नशा करते थे?

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2024 (12:17 IST)
Did Lord Shiva really take drugs: 8 मार्च 2024 शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। शिवरात्रि या महाशिवरात्रि पर लोग खूब भांग पीते है। शिवजी को भांग का लेप किया जाता है और भांग चढ़ाई भी जाती है। बहुत से लोग मानते हैं कि भगवान शिव भांग पीते थे। कुछ अनाड़ी चित्रकारों ने बगैर सोचे समझे चिलम पीते हुए उनका चित्र भी बना दिया है। इसी के चलते समाज में संभवत: यह धारणा प्रचलित हो गई है कि शिवजी नशा करते हैं। क्या यह सच है?
ALSO READ: महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का प्रकटोत्सव हुआ था या कि विवाह?
1. सचाई यह है कि समुद्र मंथन से निकले विष की बूंद गिरने से भांग और धतूरे नाम के पौधे उत्पन्न हो गए। कोई कहने लगा कि यह तो शंकरजी की प्रिय परम बूटी है। फिर लोगों ने कथा बना ली कि यह पौधा गंगा किनारे उगा था। इसलिए इसे गंगा की बहन के रूप में भी जाना गया। तभी भांग को शिव की जटा पर बसी गंगा के बगल में जगह मिली है। फिर क्या था सभी लोग भांग घोट-घोट के शंकरजी को चढ़ाने लगे। जबकि शिव महापुराण में कहीं भी नहीं लिखा है कि शंकरजी को भांग प्रिय है। यह तो काशी, मथुरा आदि क्षेत्र के भंगेड़ियों ने ही इसे प्रिय बना दिया। हकीकत यह है कि शिवजी का कंठ जलता है तो इस कंठ की जलन को 2 वस्तुओं से रोका जा सकता है एक गाय का दूध और दूसरा भांग का लेप, लेकिन शास्त्रों में कहीं भी शिवजी के भांग, गांजा या चीलम पीने का उल्लेख नहीं मिलता है।
ALSO READ: 300 वर्ष बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ
2. कई लोग कहते हैं कि भांग एक औषधी है और इसके कई औषि‍धीय गुणों की बात करते हैं और तर्क देते हैं कि यदि इसे उचित मात्रा में लें तो इसके कई मेडिकल फायदे हैं। दरअसल, मेडिकल फायदे बीमार लोगों के लिए हैं। भांग को सिर्फ दो लोग ही इस्तेमाल करते हैं एक वे जो बीमार हैं और दूसरा वे जो नशा करना चाहते हैं। शिवजी न तो बीमार है और ना ही नशा के आदि हैं। वे तो परम योगी है उन्हें भांग की आवश्यकता नहीं। ध्यान के नशे के आगे तो सभी नशे कमजोर हैं। जिसे समाधी का नशा हो वह दूसरा नशा क्या करेगा।
Mahashivratri
3. दरअसल, योग की उच्चतम स्थिति में शरीर की आवश्यकताएं अत्यन्त ही गौण हो जाती हैं। इस स्थिति में आहार का महत्त्व ही नहीं रह जाता। फिर नशे आदि का प्रयोजन ही कहां रह जाता है? कोई भी योगी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता क्योंकि योग की शक्तियां प्राप्त करने में हर तरह का नशा बाधा उत्पन्न करता है। जब एक सामान्य योगी ऐसा नहीं कर सकता तो फिर शिवजी तो भगवान हैं।
4. विद्वान लोग कहते हैं कि यह अनर्गल बातें उन लोगों ने फैलाई जो धर्म की आड़ में नशा करना चाहते हैं। पहले भांग को शिवजी से जोड़ा गया और बाद में धीरे से गांजा और चरस को भी जोड़ दिया गया। भांग, गांजे आदि नशे की आदत को शिव के साथ जोड़कर अपने नशेड़ीपन को एक आध्यात्मिक पहलू देकर वे समाज से बचकर पाक-साफ बने रहना चाहते थे। आम व्यक्ति इसे पीता है तो उन्हें गजेड़ी, भंगेड़ी और नशेड़ी कहा जाता है जबकि यही कार्य कोई साधु करता है तो उसे अघोरी कहते हैं।
ALSO READ: महाशिवरात्रि पर 250 साल बाद बन रहे हैं 5 दुर्लभ संयोग, पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
5. भगवान शिव के संबंध में गलत प्रचार करेंगे तो लोग उनसे क्या प्रेरणा लेंगे? यही कि भांग, चिलम पीना चाहिए? नशा करना चाहिए? शिव का अर्थ है शुभ और कल्याण कारण मोक्ष देने वाला। परन्तु नशे के सेवन से किस प्रकार का कल्याण हो पाएगा? इसलिए शिव को नशे से जोड़ना एकदम ही गलत है। शिव से योग की प्ररेणा लें, ध्यान की प्रेरणा लें, विद्वत्ता और निस्पृहता की प्रेरणा लें तभी जीवन का उद्देश्य सफल होगा।
 
6. ऐसे में यदि आपके घर, मंदिर या अन्य किसी भी स्थान पर भगवान शंकर का ऐसा चित्र या मूर्ति लगा है जिसमें वे चीलम पीते या भांग का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं तो उसे आप तुरंत ही हटा दें तो अच्‍छा है। यह भगवान शंकर का घोर अपमान है। यह भी कितना दुखभरा है कि कई लोगों ने भगवान शंकर पर ऐसे गीत और गाने बनाएं हैं जिसमें उन्हें भांग का सेवन करने का उल्लेख किया गया है। कोई गीतकार या गायक यह जानने का प्रयास नहीं करता है कि इस बारे में सच क्या है। मैं जो गाना गा रहा हूं या गीत लिख रहा हूं उसका आधार क्या है? भगवान ऐसे भक्त को भी अपना भक्त मानते हैं जो उनका घोर अपमान करके उनकी छवि खराब कर रहे हैं। जय भोलेनाथ की जय।

Mahashivratri puja muhurat 2024

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्‍टूबर, 2026)

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अगला लेख