Daily Horoscope
✕

2 लाख करोड़ ड़ॉलर के अमेरिकी राहत पैकेज से दुनियाभर के शेयर बाजार चढ़े

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (14:30 IST)
मुंबई। अमेरिका ने कोरोना के संकट से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए 2 लाख करोड़ डॉलर (करीब 150 लाख करोड़ रुपए) के राहत पैकेज का ऐलान किया है। सीएनबीसी के मुताबिक अमेरिकी संसद (सीनेट) ने इसे पास कर दिया है। इस राहत पैकेज की घोषणा के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में रौनक लौट आई है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।
ALSO READ: शेयर बाजार में 1 घंटे में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा
अमेरिका में व्हाइट हाउस और संसद के दोनों दलों के नेताओं के बीच अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ डॉलर के राहत पैकेज देने पर सहमति बन गई है। इस पैकेज का मकसद कर्मचारियों, कारोबारियों और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूती देना है।
 
व्हाइट हाउस के सहायक एरिक उलैंड के बयान में कहा गया है कि हम कामयाब रहे तथा समझौता हो गया है। ज्यादातर अमेरिकियों को इस आर्थिक राहत पैकेज से प्रत्यक्ष भुगतान किया जाएगा। बेरोजगारी लाभ में विस्तार होगा और छोटे कारोबारियों के लिए सहायता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा ताकि घर में रहने के दौरान श्रमिकों को वेतन का भुगतान किया जा सके।
 
अमेरिकी शेयर बाजार राहत पैकेज की उम्मीद में जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स डाओ जोंस 11.4 फीसदी उछला। यह 1933 के बाद से 1 दिन में हुई सबसे बड़ी तेजी है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

अगला लेख