Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या में रामजी को मिला नया ठिकाना, योगी ने सौंपा 11 लाख का चेक

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (14:32 IST)
अयोध्या। रामलला के अस्थायी मंदिर में विराजमान होने के साथ औपचारिक रूप से राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पूरे अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 
 
रामलला को नए आसन पर विराजमान करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि रामलला हमको इतनी शक्ति दें कि हम न सिर्फ इस आपदा से निपट सकें बल्कि नए भारत के निर्माण में भी आगे बढ़ सकें।
 
अयोध्या में चैत्र नवरात्र के पहले दिन भोर के ब्रह्म मुहूर्त में रामलला को गर्भगृह से नए अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया गया। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 24 मार्च की शाम को ही अयोध्या पहुंच गए और सुबह लगभग 4:30 बजे मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचे और अपने हाथों से लाकर रामलला को उनके नए आसन पर विराजमान किया।
 
राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे अनुष्ठान में सीएम योगी के साथ प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास व ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, श्रीराम जन्मभूमि तीथ क्षेत्रट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय भी मौजूद रहे।
 
रामलला को सीएम योगी आदित्यनाथ ने, भरत को राजा अयोध्या बिमलेंद्र मिश्र ने, लक्ष्मण को डॉ. अनिल मिश्र ने, शत्रुघ्न को दिनेन्द्रदास तथा शालिग्राम भगवान को महंत सुरेश दास ने वैकल्पिक गर्भगृह में पहुंचाया। आरती पूजन करने के बाद योगी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए 11 लाख रुपए का चेक राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपा। 
 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम अपने नए आसन पर विराजमान होकर हम सब पर अपनी कृपा और अपना आशीर्वाद निरंतर प्रदान करते रहें। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच हम सब अपने अंदर इस प्रकार की ताकत महसूस कर सकें कि इन चुनौतियों का सामना कर सकें। 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख