Daily Horoscope
✕

शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी से, सेंसेक्स करीब 200 अंक के उछाल पर

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (11:45 IST)
मुंबई। मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआत तेजी से हुई और बीएसई-30 सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर चल रहा है। बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एसबीआई जैसे शेयरों में लिवाली का अच्छा समर्थन देखा गया।
 
शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेक्स 199.01 अंक यानी 0.40 प्रतिशत तेजी के साथ 49,400.40 पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 68.90 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,752.40 पर था।

ALSO READ: RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, नहीं मिलेगी लोन पर EMI में राहत
 
पॉवर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डी और ओएनजीसी के शेयर भी तेजी में चल रहे थे। इसके विपरीत टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक और एचडीएफसी तथा एचडीएफसी बैंक में गिरवट का रुझान था। कोविड19 का प्रकोप बढ़ने के भय से मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट आई थी। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख