ganesh chaturthi

नकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (18:22 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों से घरेलू स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई मुनाफावूसली के दबाव में शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन सोमवार को आधी फीसदी से अधिक की गिरावट लेकर बंद हुए।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 224.33 अंक गिरकर 37644.90 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.75 अंक उतरकर 11355.75 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गई जिससे मिडकैप 0.70 प्रतिशत अर्थात 113 अंक उतरकर 16097.78 अंक पर और स्मॉलकैप 0.78 अंक अर्थात 130.35 फिसलकर 16653.85 अंक पर रहा।
 
एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण बीएसई का सेंसेक्स करीब 175 अंकों की गिरावट लेकर 37693.19 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 37559.26 अंक के निचले स्तर तक फिसला लेकिन इसके बाद हुई लिवाली के बल पर यह 37799.54 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 37869.23 अंक की तुलना में 224.33 अंक अर्थात 0.59 प्रतिशत गिरकर 37644.90 अंक पर रहा।
 
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 60 अंकों की गिरावट लेकर 11369.60 अंक पर खुला और देखते ही देखते ही 11340.30 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। सत्र के दौरान यह 11406.30 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। अंत में यह पिछले सत्र के 11429.50 अंक की तुलना में 73.75 अंक अर्थात 0.65 अंक गिरकर 11355.75 अंक पर रहा। एनएसई के निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 19 बढ़त में और 31 गिरावट में रहे।
 
बीएसई में कुल 2,857 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 956 बढ़त में और 1,724 गिरावट में रहे जबकि 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख