Hanuman Chalisa
✕

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 326 और निफ्टी में 97 अंकों की तेजी

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (11:54 IST)
मुंबई। आज शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत ही शानदार तेजी के साथ हुई है। गुरुवार को 39,878.95 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स शुक्रवार को करीब 326 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 40,204.32 के स्तर पर खुला, वहीं दूसरी ओर गुरुवार को 11,738.85 के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी शुक्रवार को 97 अंकों की बढ़त के साथ 11,835.40 अंकों के स्तर पर खुला।
 
बीएसई बुधवार को 304 अंक का उछाल आया था। बाजार में अच्छी स्थिति रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस में तेजी के साथ शेयर बाजार में मजबूती आई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। लेकिन बाद में इसमें तेजी आई और अंत में 304.38 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 39,878.95 अंक पर बंद हुआ।
 
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.45 अंक यानी 0.66 प्रतिशत मजबूत होकर 11,738.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एनएसई निफ्टी 76.45 यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,738.85 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टाइटन रही। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इसके अलावा बजाज ऑटो, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें बजाज फाइनेंस, पॉवरग्रिड, टाटा स्टील, एनटीपीसी और सन फार्मा शामिल हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि सुबह के कारोबार में बाजार तेजी से संभला और पूरे दिन तेजी बनी रही। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले बाजार में मजबूती आई।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख