ramcharitmanas

उतार-चढ़ावभरे रुख के बीच शेयर बाजार रहा शुरुआती कारोबार में मामूली नुकसान में

Updated: गुरुवार, 11 मई 2023 (12:59 IST)
BSE: मुंबई। बेहद उतार-चढ़ावभरे रुख के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजार (stock markets) शुरुआती कारोबार में मामूली नुकसान के साथ खुले। कमजोर वैश्विक रुख के बीच लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में गिरावट से बाजार नीचे आया। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 19.93 अंक के नुकसान से 61,920.17 अंक पर आ गया। शुरुआत में यह 62,000 अंक के स्तर पर पहुंच गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 15.05 अंक टूटकर 18,300.05 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 5 प्रतिशत से अधिक टूट गया। कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन ए एम नाइक ने पद छोड़ने की घोषणा की है।
 
आईटीसी, भारती एयरटेल, नेस्ले, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, विप्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख