suvichar
✕

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 58,000 पार

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (11:00 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख एवं विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में उछाल के सहारे शुक्रवार को सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 58,000 का आंकड़ा पार कर लिया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी ने भी शुरुआती सत्र में 17,300 का आंकड़ा पार किया।

ALSO READ: टीकाकरण के एक हफ्ते बाद तक जिम जाने से क्यों बचना चाहिए
 
शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 250.75 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 58,103.29 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 67.65 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 17,301.80 पर चल रहा था। सेंसेक्स में टाइटन लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर एचसीएल टेक, एचयूएल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों को नुकसान हुआ।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 514.33 अंक या 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,852.54 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 157.90 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 17,234.15 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने गुरुवार को 348.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 73.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

गरबा पांडाल में 15 वर्षीय किशोरी से दुर्व्यवहार, BJP मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को कारण बताओ नोटिस

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

अगला लेख