dharma sangrah
✕

लगातार 8वें दिन जारी रही शेयर बाजार में गिरावट, 95.92 अंक टूटकर 37462.99 अंक पर बंद हुआ

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2019 (17:51 IST)
मुंबई। अमेरिका के चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पाद पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद व्यापार समझौते के प्रति निवेशकों की धारणा मजबूत रहने से विदेशी बाजारों में तेजी रही लेकिन टाटा स्टील, एचसीएल टेक और यस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार 8वें दिन लाल निशान में बंद हुए।
 
धातु और आईटी समूह की कंपनियों के धराशायी होने से शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95.92 अंक टूटकर 37,462.99 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.90 अंक उतरकर 11,278.90 अंक पर बंद हुआ।
 
विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स तेजी के साथ 37,632.36 अंक पर खुला। कारोबार के शुरुआती पहर में यह 37,721.98 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। अमेरिका और चीन के बीच बढ़े विवाद का विदेशी बाजारों के साथ सेंसेक्स पर भी असर रहा लेकिन बाद में निवेशक इससे उबरते हुए लिवाल बने।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी और डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट का निवेश धारणा पर नकारात्मक असर रहा जिससे यह 37,370.39 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का।
 
भारतीय स्टेट बैंक के परिणाम से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर सेंसेक्स तेज गिरावट से उबरता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.26 फीसदी की गिरावट में 37,462.99 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 9 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 21 लाल निशान में रहीं। एसबीआई के शेयरों के भावों में सर्वाधिक तेजी रही।
 
निफ्टी की शुरुआत भी तेजी में 11,314.15 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 11,345.80 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,251.05 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.20 प्रतिशत की गिरावट में 11,278.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियां गिरावट में और 19 तेजी में रहीं जबकि 2 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।
 
दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.24 प्रतिशत यानी 34.33 अंक की तेजी में 14,389.76 अंक पर और स्मॉलकैप 0.21 प्रतिशत यानी 29.40 अंक की बढ़त में 14,105.73 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,652 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,274 में गिरावट और 1,212 में तेजी रहीं जबकि 166 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख