biodatamaker
✕

आम बजट को लेकर लगातार दूसरे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 157 अंक और निफ्टी 51 अंक ऊपर

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (19:27 IST)
मुंबई। अमेरिका और भारत के बीच होने वाली महत्वपूर्ण बैठक के साथ ही अगले महीने पेश होने वाले आम बजट के प्रति निवेशकों के सकारात्मक रुख के बल पर घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही।
 
इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 157.14 अंक बढ़कर 39,592.08 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्ससेंच (एनएसई) का निफ्टी 51.10 अंक चढ़कर 11,847.55 अंक पर रहा। बड़ी कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली देखी गई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.85 प्रतिशत बढ़कर 14,799.20 अंक पर और स्मॉलकैप 0.47 प्रतिशत उठकर 14,174.83 अंक पर रहा।
 
बीएसई में अधिकांश समूह बढ़त में रहे। इसमें धातु में 2.88 प्रतिशत, पॉवर 2.16 प्रतिशत, यूटिलिटीज 1.83 प्रतिशत, रियलटी 1.48 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वालों में आईटी 0.65 प्रतिशत और टेक 0.60 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2,659 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,440 बढ़त और 1,051 गिरावट में रहे जबकि 168 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार मिश्रित रहे जबकि एशियाई बाजार गिरकर बंद हुए। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.60 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.01 प्रतिशत की बढ़त में रहे। इस दौरान जापान का निक्की 0.51 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसैंग 0.13 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19 प्रतिशत की गिरावट में रहे। (वार्ता)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख