Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (19:11 IST)
मुंबई। अंतराष्ट्रीय स्तर से मिले मिश्रित रुझानों के बीच घरेलू स्तर पर निवेशकों के सतर्कता बरतने से शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट लेकर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 99.66 अंक उतरकर 36009.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26.65 अंक गिरकर 10784.95 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया। इससे बीएसई का मिडकैप 0.13 प्रतिशत फिसलकर 15177.03 अंक पर और स्मॉलकैप 0.26 प्रतिशत लुढ़ककर 14600.37 अंक पर रहा।
 
वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित रुझानों से बीएसई का सेंसेक्स बढ़त के साथ 36191.87 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह दिवस के उच्चतम स्तर 36214.26 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह 35840.60 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। अंत में यह पिछले दिवस के 36106.50 अंक की तुलना में 0.27 प्रतिशत अर्थात 99.66 अंक गिरकर 36009.84 अंक पर रहा।
 
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी बढ़कर 10834.75 अंक पर खुला और शुरुआती सत्र में ही यह 10850.15 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। इसी दौरान शुरू हुई बिकवाली के कारण यह 10739.40 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले सत्र के 10821.50 अंक की तुलना में 26.65 अंक अर्थात 0.25 प्रतिशत गिरकर 10794.95 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 16 हरे निशान में और 34 लाल निशान में बंद हुए।
 
बीएसई में कुल 2789 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 1199 बढ़त में और 1411 गिरावट में बंद हुए जबकि 179 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख