Daily Horoscope
✕

शिखर से फिसला शेयर बाजार, 155.14 अंक लुढ़ककर 37,869.23 अंक पर बंद हुआ

Updated: शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (19:22 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के कारण विदेशी बाजारों में बने दबाव का असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखा गया और बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार के ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर से 155.14 अंक लुढ़ककर 37,869.23 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद होने वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1.20 अंक की गिरावट में 11,429.50 अंक पर आ गया।
 
 
अमेरिका और चीन के बीच गहराते व्यापार युद्ध के कारण विदेशों में अधिकतर शेयर बाजार गिरावट में रहे। इसका प्रभाव शुरू से ही घरेलू बाजार पर दिखा। सेंसेक्स 25.70 अंक की बढ़त में 38,050.07 अंक पर खुला और खुलते ही 38,051.45 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूकर लाल निशान में उतर गया। इसके बाद यह पूरे दिन लाल निशान में ही बना रहा।
 
कारोबार के दौरान एक समय यह 37,815.75 अंक के दिवस के निचले स्तर तक भी उतर गया था, हालांकि कुछ वापसी करता हुआ अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 155.14 अंक यानी 0.41 प्रतिशत नीचे 37,869.23 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और शेष 12 में तेजी रही।
 
खराब तिमाही परिणाम के कारण देश की सबसे बड़ी ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सेंसेक्स में सबसे ज्यादा पौने 4 प्रतिशत टूटे। बैंक के शुक्रवार को घोषित परिणाम के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब 8,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बैंकिंग के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और सन फार्मा जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख