Dhanteras
✕

सोना 45 रुपए लुढ़का, चांदी 20 रुपए कमजोर

Updated: शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (19:15 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45 रुपए टूटकर 30,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 20 रुपए की गिरावट में 38,895 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत रहने से विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 0.85 डॉलर टूटकर 1,210.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2 डॉलर लुढ़ककर 1,217.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मजबूत रहने से सोने पर दबाव रहा है, हालांकि गहराते व्यापार युद्ध के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ने की इसकी गिरावट सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर फिसलकर 15.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख