Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार में तेजी, संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34,663.11 अंक पर बंद हुआ, निफ्टी में भी बढ़त रही

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (19:31 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच आईटी, दूरसंचार और टेक समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार की गिरावट से उबरता हुआ 318.20 अंक की तेजी में 34,663.11 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 83.50 अंक की बढ़त में 10,513.85 अंक पर बंद हुआ।
 
 
आईटी समूहों में रही तेजी के बल पर सेंसेक्स तेजी के साथ 34,404.14 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 34,741.46 अंक के उच्चतम और 34,367.83 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.93 फीसदी की बढ़त लेता हुआ 34,663.11 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 24 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 6 कंपनियों के शेयरों के भाव लुढ़क गए।
 
निफ्टी भी बढ़त के साथ 10,464.85 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,535.15 अंक के उच्चतम और 10,419.80 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.80 फीसदी की तेजी में 10,513.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 34 कंपनियां तेजी में और 16 गिरावट में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.24 फीसदी यानी 38.21 अंक की गिरावट में 15,661.54 अंक पर तथा स्मॉलकैप 0.14 प्रतिशत यानी 23.05 अंक की बढ़त में 16,953.83 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,779 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें से 140 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 1,283 कंपनियों में तेजी और 1,356 कंपनियों में गिरावट रही। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख