dharma sangrah
✕

फिर टॉप पर पहुंचा शेयर बाजार, 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, सावधान रहें निवेशक

Updated: रविवार, 23 जुलाई 2023 (14:19 IST)
Share market review : 17 से 21 जून तक चले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में बहार दिखाई दी। सेंसेक्स और निफ्टी ने इस हफ्ते भी नई ऊंचाई को छुंआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.36 अंक या 0.94 प्रतिशत के लाभ में रहा। 20 जुलाई यानी गुरुवार को सेंसेक्स 67,619.17 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। हालांकि हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दिखाई दी।
 
आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार की चाल ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के निर्णय तथा भारतीय कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों से तय होगी। 
 
टॉप 10 में से 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,23,014.4 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। एचडीएफसी बैंक ने अपनी आवास वित्त मूल कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय पूरा किया है। एचडीएफसी बैंक बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गया। उसने इस मामले में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को पीछे छोड़ा है। SBI, ICICI बैंक, ITC और बजाज फाइनेंस का बाजारापूंजीकरण बढ़ा।
 
इन कंपनियों को नुकसान : रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,37,138.56 करोड़ रुपए घटकर 17,15,895.17 करोड़ रुपए पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वित्तीय सेवा इकाई रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लि. (RSIL) को अलग करने की घोषणा की है। इस इकाई को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (JFSL) का नाम दिया गया है।
 
समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 52,104.89 करोड़ रुपए घटकर 12,32,953.95 करोड़ रुपए रह गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन भी 39,406.08 करोड़ रुपए घटकर 5,52,141.59 करोड़ रुपए पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी कमी आई।

योगेश बागौरा ने कहा कि यह हफ्ते निफ्टी के लिए प्राइम टाइम रहा। इस हफ्ते निफ्‍टी 19985 तक पहुंच गई। रिलायंस के डिमर्जर और एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर की वजह से ऐसा हुआ। बैंकों में पर्याप्त ने भी बाजार को मजबूती दी। रिलायंस के शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग और इंफोसिस के रिजल्ट खराब आने से हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट आई। आने वाले समय में बैंकिंग सेक्टर में मजबूती दिखाई दे रहे हैं। रिलायंस के नतीजों पर भी सबकी की नजरें रहेगी।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ सुमित सोलंकी अगले हफ्ते निफ्टी और बैंक निफ्टी में गिरावट की संभावना है। उन्होंने शेयर बाजार निवेशकों को होल्ड करने की सलाह दी। बाजार के ऊपर आने की संभावना नहीं है। पिछले हफ्ते आईटी, एफएमसीजी में उछाल दिखाई दिया। बैंकिंग सेक्टर में उछाल रहा।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

अगला लेख