Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स में शुरुआती तेजी, निफ्टी 17,000 के पार

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (10:46 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में मजबूत रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 295.59 अंक बढ़कर 57,949.45 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 76.05 अंक चढ़कर 17,061.75 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, पॉवर ग्रिड और नेस्ले नुकसान में थे।
 
एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान, हांगकांग और शंघाई के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.76 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,653.86 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.65 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 16,985.70 अंक पर बंद हुआ था।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

तोते के लिए मालकिन ने छोड़ी नौकरी, अब ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम; हैरान कर देगी ये कहानी

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाके, दिल्ली में चावड़ी बाजार की निर्माणाधीन इमारत ढही

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

'पीएम मोदी से नफरत छोड़ें, विदेश यात्राएं बंद करें'; किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिए 7 सुझाव

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1668 अंक उछला; क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट से निवेशकों की मौज

अगला लेख