Daily Horoscope
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 17,350 के पार

Updated: बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (11:27 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयर में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 413.19 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 58,221.77 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 118 अंक या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 17,384.75 पर आ गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.13 प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा विप्रो, एचसीएल टेक, टाइटन, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, मारुति और बजाज फाइनेंस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 187.39 अंक यानी 0.33 प्रतिशत मजबूत होकर 57,808.58 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.15 अंक यानी 0.31 प्रतिशत लाभ के साथ 17,266.75 अंक पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, टोकियो, शंघाई और सियोल के मध्य सत्र के सौदों में तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 90.96 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,967.89 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख