Daily Horoscope
✕

आर्थिक समीक्षा से पहले सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 13,900 अंक के पार

Updated: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (10:55 IST)
मुंबई। आर्थिक समीक्षा पेश किए जाने से पहले घरेलू शेयर बाजारों ने 5 कारोबारी सत्रों की गिरावट से शुक्रवार को वापसी की। बैंकिंग, ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 403.16 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,277.52 अंक पर कारोबार कर रहा था।
ALSO READ: शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 50 हजार पार
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 118.65 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,936.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और बजाज ऑटो लाभ में रहीं। इनके विपरीत ऐक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और टीसीएस नुकसान में रहीं। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,917.76 अंक और निफ्टी 827.15 अंक गिरा था।
ALSO READ: GAIL ने की 1046.35 करोड़ रुपए के शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा
विश्लेषकों का मानना ​​है कि मुख्य रूप से केंद्रीय बजट और महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों से पहले मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजारों में लगातार गिरावट देखी गई। सरकार शुक्रवार को संसद में आर्थिक समीक्षा 2020-21 को पेश करने वाली है। इसके बाद सोमवार यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2021-22 पेश किया जाएगा। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को 3,712.51 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।
 

शुक्रवार को कारोबार के दौरान एशियाई बाजार तेजी में चल रहे थे। हालांकि यह सप्ताह पिछले कई महीनों का सबसे खराब रहने वाला है। इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.18 प्रतिशत बढ़कर 55.20 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख