Daily Horoscope
✕

रूस-यूक्रेन तनाव के बावजूद सकारात्मक रुख से सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में रही बढ़त

Updated: गुरुवार, 3 मार्च 2022 (11:07 IST)
मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 178 अंक या 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,647  पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 55 अंक या 0.3 प्रतिशत चढ़कर 16,661 पर आ गया।
 
सेंसेक्स में सर्वाधिक करीब 2 फीसदी की बढ़त इंडसइंड बैंक के शेयर में हुई। इसके अलावा पॉवरग्रिड, एनटीपीसी, विप्रो, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और टीसीएस के शेयर नुकसान में रहे और इनमें करीब 1.09 फीसदी की गिरावट आई।
पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के अंत में 778.38 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,468.90 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 187.95 अंक यानी 1.12 प्रतिशत फिसलकर 16,605.95 अंक पर आ गया था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.83 प्रतिशत बढ़कर 116.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 4,338.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख