dharma sangrah
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा बढ़ा, रिलायंस में 3 प्रतिशत का उछाल

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (11:28 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 190.72 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 41,530.88 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 50.80 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 12,171.10 पर था।
ALSO READ: अमेरिकी चुनाव नतीजों व आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,800 के करीब
सेंसेक्स में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन और एचडीएफसी भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, पॉवरग्रिड और इंफोसिस में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 724.02 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 41,340.16 अंक पर बंद हुआ था।
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह 1 जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी भी गुरुवार को 211.80 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 12,120.30 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 5,368.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख