ganesh chaturthi

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,700 अंक के पार

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (11:06 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और रिलायंस, इंफोसिस तथा टीसीएस जैसे सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार की शुरुआत में 400 अंक से अधिक चढ़ गया।
ALSO READ: Yes Bank ने एफपीओ की आधार दर 12 रुपए प्रति शेयर तय की, न्यूनतम हजार शेयरों की लगेगी बोली
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 423.11 अंक यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 36,456.17 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले यह 36,465.34 अंक की ऊंचाई को छू गया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 120.15 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 10,727.50 अंक पर पहुंच गया।
 
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस का शेयर मूल्य इसके तिमाही परिणाम आने से पहले 3 प्रतिशत के करीब बढ़ गया। इसके साथ ही एक्सिस बैंक, टेक महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक में बढ़त रही, वहीं भारती एयरटेल, आईटीसी और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
 
कल के कारोबार में बीएसई का संवेदी सूचकांक 660.63 अंक यानी 1.80 प्रतिशत गिरकर 36,033.06 अंक पर बंद हुआ था जबकि एनएसई का निफ्टी 195.35 अंक यानी 1.81 प्रतिशत घटकर 10,607.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों द्वारा उपलब्ध कराए गए अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में 1,565.62 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की।
 
शेयर कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों ने अमेरिकी बाजारों का अनुसरण किया, जहां कोविड- 19 का टीका तैयार होने को लेकर उम्मीद बढ़ी थी।
 
टोकियो और सोल के बाजारों में कारोबार की शुरुआत लाभ के साथ हुई, वहीं शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट रही। वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को कारोबार की समाप्ति सकारात्मक रही। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने कहा है कि देश में जिस पहले टीके का परीक्षण किया गया है, उससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। ठीक उसी तरह जैसा कि वैज्ञानिकों को उम्मीद थी।
 
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.32 करोड़ के पार निकल गई है, वहीं भारत में यह संख्या 9.36 लाख तक पहुंच गई है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत बढ़कर 43.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख