मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex rises 566 points on buying in Reliance and IT stocks
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 जून 2022 (11:00 IST)

रिलायंस व आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा, निफ्टी में रही बढ़त

रिलायंस व आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा, निफ्टी में रही बढ़त - Sensex rises 566 points on buying in Reliance and IT stocks
मुंबई। मजबूत वैश्विक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 565.66 अंक बढ़कर 56,383.77 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 159.85 अंक चढ़कर 16,787.85 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और टोकियो के बाजार हरे रंग में थे। चीन में छुट्टी के चलते शेयर बाजार बंद थे।
 
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 436.94 अंक या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 55,818.11 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 105.25 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 117.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 451.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।