biodatamaker
✕

सेंसेक्स 506 अंक की बढ़त के साथ नए उच्च स्तर पर, निफ्टी 13,100 अंक के पार

Updated: मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (17:39 IST)
मुंबई। विदेशी निवेशकों के लगातार पूंजी निवेश के चलते शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 506 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्च स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 13,100 अंक के पार निकल गया।
 
कारोबारियों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती और अन्य एशियाई बाजारों के रुख से घरेलू शेयर बाजारों की धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 505.72 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 44,655.44 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140.10 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,109.05 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सन फार्मा का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा। यह 5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज ऑटो भी बढ़त लिए रहे, वहीं दूसरी तरफ कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई।
 
आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 7,712.98 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीद की। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 73.68 पर बंद हुआ। इसके अलावा शंघाई, टोकियो, हांगकांग और सियोल के बाजार भी लाभ के साथ बंद हुए। इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.10 प्रतिशत गिरकर 47.83 डॉलर प्रति बैरल रहा। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख