dharma sangrah
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, सूचकांक फिर 60,000 के पार

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (10:57 IST)
मुंबई। चौतरफा खरीदारी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एक बार फिर 470 अंक चढ़कर 60,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 60,242 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, हालांकि बाद में इसने कुछ बढ़त को खो दिया। खबर लिखे जाने तक सूचकांक 333.02 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 60,077.67 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 126.95 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 17,939.65 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में मुख्य रूप से एफएमसीजी, ऑटो, आईटी और वित्तीय शेयरों में तेजी थी। इस दौरान आईटीसी, मारुति, टीसीएस, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयर थे। सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान देखने को मिले। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 496.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख