dharma sangrah
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17,600 के पार

Updated: सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (11:39 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़ने से सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350 अंक से अधिक चढ़ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 375.30 अंक या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 59,161.97 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 94.75 अंक या 0.54 फीसदी बढ़कर 17,606.05 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स पैक में करीब 3 प्रतिशत शेयर बढ़ने के साथ पॉवरग्रिड शीर्ष पर रहा, इसके बाद एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और टाइटन का स्थान रहा। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया को शेयरों में नुकसान उठाना पड़ा।
 
पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786.67 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 17,511.30 अंक पर बंद हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में 1,092.40 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख