Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 15650 के पार

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (10:34 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक की तेजी आई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 361.24 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 52,210.72 पर कारोबार कर रहा था, और व्यापक एनएसई निफ्टी 100.25 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 15,676.45 पर पहुंच गया।

ALSO READ: अमेरिका में 52 प्रतिशत का टीकाकरण पूरा, 17 करोड़ लोगों को लगी पहली खुराक
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की तेजी टाइटन में रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एचडीएफसी, ओएनजीसी और इंफोसिस में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी ओर एनटीपीसी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज, एसबीआई और सन फार्मा लाल निशान में थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 85.40 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,849.48 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 1.35 अंक या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,576.20 पर बंद हुआ। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसदी बढ़कर 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख