sawan somwar

सावधान, एक ही मरीज में तीनों तरह के फंगस, यूपी में दूसरा मामला

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (10:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो तीनों तरह के फंगस मिले हैं। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद के बाद यह देश का दूसरा मामला है।
 
डॉक्टरों के मुताबिक फंगस का पता शुरुआती चरण में लग गया है। इसलिए मरीज की हालत अभी बहुत गंभीर नहीं है।
 
63 वर्ष की सरस्वती वर्मा की एक महीने पहले रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन बाद में चेहरे में भारीपन, आंख व सिर में दर्द शुरू हो गया। परेशानी बढ़ने पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
एमआरआई रिपोर्ट में फंगस की पुष्टि हुई। इसके बाद जब इंडोस्कोपी की गई तो पता चला कि मरीज के अंदर तीनों ही रंगों के फंगस हैं। नाक में ब्लैक फंगस पाया गया, साइनस में यलो और मैग्जिलरी बोन के ऊपर व्हाइट फंगस पाया गया है।
 
इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही गाज़ियाबाद में एक मरीज़ में ब्लैक फंगस के साथ-साथ व्हाइट फंगस और यलो फंगस भी मिला था। गाजियाबाद के जिस मरीज में यलो फंगस पाया गया है, उसकी उम्र 34 साल है और वह कोरोना से संक्रमित रह चुका है। इसके साथ ही वह डायबिटीज से भी पीड़ित है।
 
यलो फंगस अभी तक मरीजों में मिले ब्‍लैक और व्‍हाइट फंगस से ज्‍यादा खतरनाक बताया जा रहा है। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

अगला लेख