Hanuman Chalisa
✕

एशियाई बाजारों के मिलेजुले संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी

Updated: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (11:53 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में मिलेजुले संकेतों और एक्सिस बैंक के शेयर के लाभ में जाने से घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिन बाद, गुरुवार को शुद्ध लिवाल बने इससे भी शेयर बाजार को बल मिला।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 327.9 अंक की मजबूती के साथ शुरुआती कारोबार में 59,530.80 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 89.65 अंक की बढ़त के साथ 17,653.60 अंक पर पहुंच गया। ऐक्सिस बैंक का शेयर करीब 6 फीसदी चढ़ गया। 1 दिन पहले गुरुवार को उसके वित्तीय परिणामों की घोषणा हुई थी।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में शुरुआती कारोबार में तेजी रही, वहीं बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ. रेड्डीज, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर शुरुआती नुकसान में रहे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और शंघाई के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि टोकियो और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,202.90 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.70 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,563.95 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 92.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख