Hanuman Chalisa
✕

बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 282 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17,900 अंक के पार

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (10:25 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 282 अंक की बढ़त के साथ खुला।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282.15 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,311.21 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.20 अंक या 0.47 प्रतिशत के लाभ से 17,973.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 2 प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे, वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट थी।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,888.95 अंक रहा था।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख