Daily Horoscope
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक चढ़ा और जल्द ही बढ़त भी गंवाई

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (11:03 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित रुझानों के असर में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में हासिल बढ़त जल्द ही गंवा दी। 30 शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स कारोबार शुरू होते ही 225.05 अंक चढ़कर 55,791.49 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 64.65 अंक की बढ़त के साथ 16,649.20 अंक पर पहुंच गया। हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों ही सूचकांकों ने अपनी यह शुरुआती बढ़त गंवा दी।
 
सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.36 अंक के नुकसान के साथ 55,502.05 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी सिर्फ 2.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,586.75 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाइटन, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त दर्ज की गई, वहीं डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, पॉवर ग्रिड, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
मंगलवार को सेंसेक्स 359.33 अंक यानी 0.64 प्रतिशत नुकसान के साथ 55,566.41 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 76.85 अंक यानी 0.46 प्रतिशत गिरकर 16,584.55 अंक पर रहा था। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग के सूचकांकों में गिरावट देखी जा रही है जबकि टोकियो का सूचकांक बढ़त दर्शा रहा है। अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही थी।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत चढ़कर 122.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, वहीं विदेशी निवेशकों का घरेलू शेयर बाजारों से निकासी की सिलसिला जारी है। स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1003.56 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख