Hanuman Chalisa
✕

भारत में कोरोना के 18,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 2,745 नए संक्रमित

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (11:04 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 2,745 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 2,236 व्यक्ति कोविड से मुक्त,  महामारी से 6 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हजार के पार हुई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अुनसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 करोड़ 31 लाख 60 हजार 832 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 17 हजार 810 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 636 मारे गए और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,386 पर पहुंच गई।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.04 प्रतिशत मरीजों का इलाज जारी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
 
कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक 85.04 करोड़ नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 3,63,883 नमूनों की जांच की गई। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 185 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
 
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.57 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख